यूपी परिवहन निगम मुख्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे निगम अधिकारी

उजाला सिटी ,न्यूज़  परिवहन निगम ब्रेकिंग 
 
यूपी परिवहन निगम मुख्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे निगम अधिकारी 
 
लखनऊ क्षेत्र के उपनगरीय /हैदरगढ़ डिपो /चारबाग़ डिपो /कैसरबाग डिपो/रायबरेली डिपो में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले चालकों से लॉन्ग रूट पर संचालन कार्य किया जा रहा है। 
 
जबकि परिवहन निगम मुख्यालय ने विगत माह पूर्व यात्री सुरक्षा हित को माद्देनजर रखते हुये एक आदेश जारी किया कि उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुके चालकों से लॉन्ग रूट पर संचालन कार्य न लिया जाये। लखनऊ क्षेत्र के डिपो में चैन की नींद लेने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा अभी तक परिवहन निगम मुख्यालय के आदेश पर कोई विचार नहीं किया गया है। 
 
यदि 50 वर्ष से अधिक उम्र के चालकों से आकस्मिक कोई हादसा हो जाता है तो असल जिम्मेदार कौन होगा.?
 
वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज में मांकुम्भ के चलते सबसे ज्यादा बसों का संचालन प्रयागराज मार्ग पर किया जा रहा है। जबकि प्रयागराज में हुयी भगादड़ से मार्ग पर यात्रियों का आभाव है। परिचालकों से लोडफेक्टर मांगा जा रहा है। अन्य मार्ग के यात्रियों कों लोकल मार्ग पर जाने में असुविधा हो रही है ऐसा क्यों.?
 
चारबाग़ बस स्टेशन की 50 मीटर परिधि में रोडवेज बसों के आभाव होने पर डग्गामार वाहनों का संचालन खुलेआम हो रहा है। बस स्टेशन पर देर रात्रि तक मौजूद जगदीश प्रसाद ARM की मौजूदगी में अवैध संचालन हो रहा है। डग्गामार प्राइवेट वाहनों की भरमार है। प्रतिदिन परिवहन निगम को बस स्टेशन चारबाग से संचालित प्राइवेट वहनों से परिवहन निगम कों लाखों का नुकसान हो रहा है। आखिर हैदरगढ़  डिपो ARM की मौजूदगी में निगमहित में एक्शन कब होगा। जबकि ARM अपने स्थानांतरण की रणनीति बना रहे है ऐसा क्यों.?