राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन समारोह आयोजित

लखनऊ, उजाला सिटी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

इस अवसर पर ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि भारत का युवा बेहद जिम्मेदार और प्रतिभाशाली है। जयंत चौधरी के नेतृत्व में देश का युवा निरंतर हुनरमंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि भारत का युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विदेशों में भी देश का सम्मान बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए संघर्षरत है। पार्टी किसानों की आर्थिक उन्नति, अधिकारों की रक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के साथ पार्टी किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि कुछ युवाओं के भाषणों में मर्यादा के उल्लंघन के आधार पर पूरे देश के युवाओं का आकलन नहीं किया जा सकता। भारत का युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है तथा राष्ट्रीय लोकदल किसानों, व्यापारियों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने ऐश्वर्य राज सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐश्वर्य राज सिंह किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे।

राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह ऊर्जावान एवं कर्मठ नेतृत्व हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता से पार्टी को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, अंकुर सक्सेना, बी.एल. प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अफसर अली, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक, महानगर अध्यक्ष मुजाहिद, सूर्यनाथ यादव, रमेश कश्यप, माया देवी, लियाकत अली, मंजू राय, शफीक सिद्दिकी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।