NSG और यूपी पुलिस के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ, उजाला सिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 नवंबर 2026 को पुलिस लाइंस, लखनऊ में NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त व्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के कौशल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाना, आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए दक्षता विकसित करना तथा NSG और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

यह पहल प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और सुरक्षा बलों को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।