उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
13/11/2026
लखनऊ, उजाला सिटी।ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में सरकार के निर्देशों के अनुपालन में स्व-गणना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन नोडल अधिकारी प्रोफेसर उषा पाठक के निर्देशन में किया गया।
कार्यशाला में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से स्व-गणना के अंतर्गत दिए गए 40 प्रश्नों को भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। प्रत्येक प्रश्न के उद्देश्य एवं उसे सही तरीके से भरने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में छात्राओं को वर्तमान परिस्थितियों में स्व-गणना के महत्व तथा इसे सही एवं पूर्ण रूप से भरने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्व-गणना के महत्व को समझते हुए विषय के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।