योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ, उजाला सिटी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित भाजपा परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय, आलोक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेन्द्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल, राजेश चौधरी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रंजनी पाण्डेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा, आकांक्षा सोनकर, मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, कार्यालय मंत्री भारत दीक्षित, कार्यालय सह-मंत्री अतुल अवस्थी एवं लक्ष्मण सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।