उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
22/09/2026
लखनऊ,उजाला सिटी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में रविवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग की प्रादेशिक बैठक चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून आम जनता को शासन-प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर आरटीआई का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आरटीआई विभाग द्वारा प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित कर जनसमस्याओं और शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में सूचना प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आठ मंडलों में आरटीआई कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं तथा शेष मंडलों में भी जल्द कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, अंशू अवस्थी, सिद्धि श्री, हम्माम वहीद सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला एवं शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।