अमेरिका के इलिनॉयस में सबा हैदर ने दर्ज की जीत, 84वीं डिस्ट्रिक्ट सीट पर हासिल किए 71.8 फीसदी वोट

लखनऊ,उजाला सिटी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनॉयस राज्य में चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने इलिनॉयस की 84वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली सीट पर 71.8 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

सबा हैदर की इस जीत के साथ ही उन्होंने अमेरिकी राजनीति में एक नया मुकाम हासिल किया है। वह इलिनॉयस राज्य की असेंबली में पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अप्रवासी महिला बन गई हैं।

बुलंदशहर से अमेरिका तक का उनका सफर और चुनाव में मिली सफलता भारतीय मूल के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। उनकी जीत से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सहित भारतीय समुदाय में खुशी का माहौल है।