अवध बार एसोसिएशन चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, सुनीति सचान बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लखनऊ उजाला सिटी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित पांच पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीति सचान ने 2,035 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस पद पर कीर्ति श्रीवास्तव को 1,968 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर भूमिका बाजपेयी 1,265 मत प्राप्त कर विजयी रहीं, जबकि रूपा पाण्डेय को 714 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आराधना शुक्ला ने 879 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

वरिष्ठ कार्यकारिणी के दो महिला पदों पर मिथलेश सिंह को 1,346 और सीमा दुबे को 1,269 मत प्राप्त हुए। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी के दो महिला पदों पर कंचन मौर्या ने 1,925 और प्रियंका तिवारी ने 1,214 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

चुनाव के अन्य पदों की मतगणना जारी है।