उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
02/11/2026
नई दिल्ली,उजाला सीटी। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि इसमें विभिन्न राज्यों से राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की बढ़ती एकजुटता से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा। जनता अब अपने मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हो रही है।
सुनील सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। विपक्षी दलों की एकजुटता इस संघर्ष को और मजबूती प्रदान करेगी।