उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
26/10/2026
लखनऊ,उजाला सिटी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा, बसपा समेत विभिन्न दलों को छोड़कर कई पूर्व विधायक और प्रमुख नेता सोमवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में बदायूं जिले के बिसौली सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, दातागंज बदायूं से पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, बदायूं के ब्लॉक प्रमुख कालीचरण उर्फ केसी शाक्य, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, बसपा छोड़कर आए पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, मुजफ्फरनगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, मेरठ से दारा सिंह प्रजापति और देवेश कुमार, प्रयागराज से पूर्व विधायक अजय कुमार, सीतापुर की सेवता विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे चन्द्र प्रकाश मिश्र, भाजपा नेता एवं एफसीआई डायरेक्टर प्रदीप पाण्डेय, शाहजहांपुर के तिलहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ सिंह गांधी, रमाकांत गौतम, गौरव सागर, प्रभाश बहादुर, श्रीश बहादुर, फतेहपुर के पूर्व बसपा नेता रामनरायन निषाद और हीरालाल निषाद, चित्रकूट के भाजपा नेता बलबीर पाल, प्रयागराज के बसपा नेता अनिल पाल, पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल, आगरा के जिला पंचायत सदस्य मानिक चन्द्र दिवाकर, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह लोधी, मुरादाबाद से डॉ. शबीहा परवीन, डॉ. मरगूब कुरैशी और जीशान अली समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त सत्तार मलिक, शाने आलम, आदित्य शर्मा, रवि शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र कुमार जाटव, नीरज कुमार जाटव, डॉ. जयकरन, अनिल बनौधा, राजेश कुमार रावत, रामधीन प्रेमी, संजय पटेल, डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के भवनाथ पासवान, रुपलाल रावल, महेन्द्र जाटव, मुकेश धीमान, राजीव रावत, विद्यासागर, जेपी मौर्य, तिलकराम रावत, आलोक वर्मा, अश्वनी शर्मा, जयपाल पासी, नौशे खान, साहबुल हुसेन, मो. शाहिद, मो. वारिस, मो. रईस, अली शहजाद, मो. आदिल और विजेन्द्र प्रजापति सहित अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इन नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के जुड़ने से पूरब और पश्चिम दोनों हिल गए हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इन साथियों के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में पीडीए के पक्ष में संदेश गया है। ये सभी साथी स्वयं में पीडीए के मजबूत स्तंभ हैं। इनके जुड़ने से पीडीए की लड़ाई और मजबूत हुई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और पीडीए की जीत का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं, उनके साथियों और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनके साथ बहुजन समाज, पीडीए समाज तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों और रास्ते पर चलने वाले अनेक समर्थक और सहयोगी भी जुड़े हैं। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में सभी का स्वागत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर समाज को बांटने का काम कर रही है, जबकि अखिलेश यादव सभी को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में नेता भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आने को तैयार हैं। भाजपा सरकार को अब तक की सबसे बेईमान और भ्रष्ट सरकार बताते हुए उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का पूरा सम्मान होगा।
इस अवसर पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद नीरज मौर्य, सांसद आरके चौधरी, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान, मो. एबाद, जहीर अब्बास, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, मनोज पाल और राजपाल यादव ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, बदायूं के सांसद आदित्य यादव, फिरेराम प्रजापति, दयाराम प्रजापति, रमेश प्रजापति समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।