30 सितम्बर तक यात्री कम किराए का उठा सकेंगे लाभ

यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित समस्त वातानुकूलित बसों में लगभग 10% कम किराया का लाभ यात्री 30 सितम्बर  तक उठाएं - दयाशंकर सिंह 
 
लखनऊ ,उजाला सिटी। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री  दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित समस्त वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमी परिवहन निगम के लाभ की स्थिति को देखते हुए और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए की गई है।इससे यात्री कम किराए में वातानुकूलित बसों में सफर का आनंद उठा सकते हैं।
 
 परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देना है। और परिवहन निगम सरकार की इसी मंशा को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि वातानुकूलित बसों यथा जनरथ, पिंक, शताब्दी हाई एंड बसों (वोल्वो) वातानुकूलित शयनयान में यह छूट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वातानुकृत 3 x 2 का किराया 1.45 प्रति किलोमीटर, 2 x 2 बस सेवा का किराया 1.60 रुपए प्रति किलोमीटर हाई एंड बसों (वोल्वो) 2.30 रूपए एवं वातानुकूलित शयनयान का किराया 2.10 रुपए होगा।