उजाला सिटी न्यूज़
                                        उत्तर प्रदेश                                        
                                        लखनऊ                                        
                                        06/10/2024
                                    
                                    
	लखनऊ, उजाला सिटी | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट किया । इस अवसर पर  किसान नेताओं ने कहा कि वे श्री यादव  को अपना नेता मानते है। श्री अखिलेश  ही किसानों की आवाज उठाते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही किसानों के हित में तमाम काम किए गए थे। भाजपा सरकार में किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या की हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कोई भी काम नहीं किया है।
	    किसानों नेताओं ने कृतज्ञता पूर्वक याद किया कि श्री यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में समाजवादी सरकार में गन्ना मूल्य में पर्याप्त वृद्धि की गई थी और पूरा भुगतान भी करा दिया था। भाजपा सरकार के सात साल हो गए अभी तक किसानों का गन्ना मूल्य बकाया का पूरा भुगतान नहीं हुआ। भाजपा सरकार झूठे वादे ही करती है। उसकी कथनी-करनी में जमीन आसमान का अन्तर है।
	    किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी सरकार में ही कृषि उत्पाद के विपणन की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया था। मंडियों की स्थापना से बुनियादी ढ़ांचा विकसित हुआ था। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। समाजवादी सरकार में गांव-खेती के लिए बजट में 75 प्रतिशत धनराशि रखी गई थी। किसान प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय किसान यूनियन के बागपत जिला प्रभारी विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष  हरेन्द्र त्यागी, जिला प्रवक्ता  हिम्मत सिंह सहित उपेन्द्र तोमर, गुलाब चौधरी धर्मपाल, विजय पाल सिंह, कृष्ण नैन शामिल थे।