होटल सेलेस्टियल मेनोर का विस्तार, तेलीबाग–वृंदावन में 4-स्टार होटल ‘द आर्केडियम सेंट्रल’ परियोजना की घोषणा, राकेश सचान रहे मौजूद

लखनऊ,उजाला सिटी। होटल सेलेस्टियल मेनोर का विस्तार: तेलीबाग–वृंदावन लखनऊ में 4-स्टार सुविधाओं के साथ ‘द आर्केडियम सेंट्रल’ परियोजना की घोषणा।

 

• 136 कमरों के साथ दो भव्य बैंक्वेट हॉल, 800–900 अतिथियों की संयुक्त क्षमता वाला अत्याधुनिक होटल विकसित होगा।

 

• पूल, जिम और सैलून जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध।

 

• राशी इंफ्राटेक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए तथा कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान की गरिमामयी उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

 

 

लखनऊ स्थित होटल सेलेस्टियल मेनोर ने अपने विस्तार की आधिकारिक घोषणा करते हुए तेलीबाग–वृंदावन क्षेत्र में नई प्रीमियम होटल परियोजना “द आर्केडियम सेंट्रल” प्रारंभ करने की जानकारी दी। यह परियोजना 4-स्टार मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी, जिसमें आधुनिक आतिथ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य सरकार निवेश और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की ऐसी परियोजनाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करती हैं। उन्होंने इस पहल को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

होटल सेलेस्टियल मेनोर के चेयरमैन श्री मनीष वर्मा ने कहा कि “द आर्केडियम सेंट्रल” परियोजना आधुनिक सुविधाओं, उच्च सेवा मानकों और सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि होटल उद्योग में बढ़ती मांग और लखनऊ के विस्तारित शहरी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए इस विस्तार की योजना बनाई गई है, ताकि ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं प्रदान की जा सकें।

 

नया होटल 136 सुसज्जित कमरों के साथ विकसित किया जाएगा। होटल में दो भव्य बैंक्वेट हॉल होंगे—पहले बैंक्वेट हॉल की क्षमता 250 से 300 अतिथियों की होगी, जबकि दूसरे बैंक्वेट हॉल में 400 से 450 लोगों के एक साथ आयोजन की व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार दोनों बैंक्वेट हॉल की कुल संयुक्त क्षमता एक समय में लगभग 800 से 900 अतिथियों तक होगी, जिससे बड़े सामाजिक, व्यावसायिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सकेगा।

 

 

इस अवसर पर डॉ. सौरभ सचान, वाइस चेयरमैन, दीनानाथ ग्रुप एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्केडियम ने जानकारी दी कि परियोजना के विकास हेतु Rashi Infratech के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

“द आर्केडियम सेंट्रल” परियोजना के माध्यम से होटल सेलेस्टियल मेनोर आतिथ्य क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए तेलीबाग–वृंदावन क्षेत्र को एक नया प्रीमियम होटल डेस्टिनेशन देने की दिशा में अग्रसर है।