इंदिरा नगर स्थित तकरोही के वाल्मीकि पार्क में 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' का हुआ शानदार आगाज

कलाएं ही हमें बेहतर इन्सान बनाती है : पृथ्वी राज चौहान 
 
संगीत नृत्य और अभिनय ने चबूतरा थियेटर को जीवंत किया 
 
 लखनऊ,उजाला सिटी।  बच्चों और युवाओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मदर सेवा संस्थान द्वारा संचालित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' का भव्य शुभारंभ रविवार को सेक्टर-11, इंदिरा नगर स्थित वाल्मीकि पार्क (महामाया नगर) में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाशवाणी लखनऊ के पूर्व निदेशक पृथ्वीराज चौहान  विशिष्ट अतिथि शहीद भगत सिंह वार्ड (प्रथम) के पूर्व पार्षद डॉ काशीराम रावत और डॉ राम प्रताप यादव, राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, समाजसेवी एफ . लाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश पुजारी और रूपचंद वाल्मीकि , संजय एडवोकेट ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्थान के सचिव महेश चंद्र देवा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के मद्देनजर बच्चों और युवाओं में नाट्य, संगीत और साहित्य के प्रति रुचि जगाने के लिए यह पहल की गई है। अब प्रत्येक रविवार को शाम 5 बजे से नाटक, संगीत और पेंटिंग की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं का आत्मविश्वास बढ़े और वे अपनी संस्कृति व साहित्य से जुड़ सकें।
उद्घाटन सत्र में संस्थान के सचिव व फिल्म अभिनेता ने बच्चों को अभिनय की बारीकियों और एक्टिंग के विभिन्न रूपों पर प्रशिक्षण दिया । वहीं देवा ने सरगम का अभ्यास कराया, बच्चों को मिरर एक्सरसाइज इंप्रोवाइजेशन से दृश्य को कराया। वही रामप्रताप ने "गीत गा रहे है हम रागनी को ढूंढते हुए", महेश देवा ने सारे के सारे गीत व "जोगीर सरारा" व आशीष शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज़ से "मेरी सखी मंगल खाओ रे"आदि गीतों का बच्चों के साथ गया उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया । कार्यकम में ५ साल से १४ साल तक के ५० से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया l   संस्थान की अध्यक्ष किरन लता ने बताया कि इस पाठशाला का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कला को बढ़ावा देना है।