उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
21/04/2025
उ. प्र. रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का हुआ गठन
चालक, परिचालक की समस्याओं का जल्द होगा समाधान
लखनऊ, उजाला सीट न्यूज़ । यूपी रोडवेज परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र के हैदरगढ़ उपनगरी डिपो में भारतीय मजदूर संघ एवं परिवहन मजदूर महासंघ से सम्बद्ध यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी राजीव कुमार के समक्ष संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में निजामुद्दीन अध्यक्ष, सरमद वेज उपाध्यक्ष, राकेश सिंह उपाध्यक्ष, सहदेव सिंह शाखा मंत्री बृजेश कुमार गौतम सह मंत्री, विवेक रंजन शाही कोषाध्यक्ष, स्वामी नाथ लेखा परीक्षक, अरुण कुमार शर्मा सदस्य पद सहित आदि कर्मचारियों को चयनित किया गया।
सहदेव सिंह शाखा अध्यक्ष हैदरगढ़ डिपो ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को सर्व सहमत एवं शांतिपूर्ण ढंग से कर्यक्रम संपन्न किया गया कार्यकारी के समस्त पदाधिकारी विगत वर्ष की भांति परिवहन निगम में अपने कार्यों का निर्माण करेंगे। डिपो में तैनात चालक एवं परिचालकों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेंगे।