“राज्य संग्रहालय लखनऊ और अमीरूद्दौला इस्लामिया महाविद्यालय में संविधान निर्माण पर विशेष व्याख्यान और प्रदर्शनी

लखनऊ,उजाला सिटी। संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर राज्य संग्रहालय लखनऊ (संस्कृत विभाग) एवं अमीरूद्दौला इस्लामिया महाविद्यालय में संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रांगण में "संविधान निर्माण विषयक" व्याख्यान तथा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन कॉलेज के उपाध्यक्ष हुमायु मिर्जा, एडवोकेट के मार्गदर्शन में किया गया।

 

उक्त छायाचित्र प्रदर्शनी में संविधान के बनाने की यात्रा को चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो० (डॉ०) मनोज पाण्डेय, अध्यक्ष (लुआयटा), प्रो० (डॉ०) नरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष (लुआक्टा) विद्यांत हिन्दू डिग्री कालेज इतिहास विभाग द्वारा किया गया। डॉ० अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि के पश्चात विभिन्न कालेजों से आये शिक्षकों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर डॉ० मनोज पाण्डेय जी ने संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान के पूर्ण होने तक की यात्रा के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। प्रो० (डॉ०) नरेन्द्र सिंह द्वारा संविधान निर्माण एवं प्रक्रिया पर अपने विचार व्यक्त किये। सल्य संग्रहालय की प्रतिनिधि डॉ० अनिता चौरसिया प्रदर्शक व्याख्याता द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पकन शर्मा-सेफ्टी आफिसर, यातायात प्रशिक्षण पार्क, लखनऊ ने अपने विचार व्यक्त किये।

 

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डा० दिलशाद अहमद अन्सारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। गवर्यक्रम में डॉ० आफाक अफरोज, डॉ० सन्तोष अग्निहोत्री, डा० सईद अख्तर, जमशेद अली, शैला महफूज नाजिया इकबाल, सोनाली कश्यप, डा० आकिल हुसैन एवं मेजर डॉ० जमाल खान, प्रयानाचार्य अमीरुदौला इस्लामिया इण्टर कालेज, कार्यक्रम संयोजिका तबस्सुम खान एवं छात्र/छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिमाग किया।