उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
05/10/2026
लखनऊ,उजाला सिटी।जयपुर,राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में ILPMS University, किर्गिज़ गणराज्य (Kyrgyz Republic) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप निदेशक, फिल्म बंधु/सूचना विभाग एवं Indian Films Academy के Co-Founder श्री दिनेश कुमार सहगल को Doctorate of Arts (Film, Media & Entertainment) की मानद उपाधि प्रदान की गई।
यह उपाधि श्री सहगल को उत्तर प्रदेश में फिल्म, मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में उनके कार्यों तथा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की Senate Representative सुश्री Arina Dmitrieva ने श्री सहगल को उपाधि प्रदान की।
इस अवसर पर ILPMS University की Vice Chancellor Tashmatova Kyzzhibek Abdizhalilovna ने श्री सहगल को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म, मीडिया एवं एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में श्री सहगल के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग एवं फिल्म बंधु में उप निदेशक के रूप में कार्य करते हुए श्री सहगल ने फिल्मकारों, निर्माताओं, निर्देशकों एवं कलाकारों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने फिल्म नीति के क्रियान्वयन, फिल्म एवं मीडिया इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा नई प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों में भी भूमिका निभाई।
वर्तमान में श्री सहगल Indian Films Academy के Co-Founder के रूप में फिल्म, अभिनय, मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में युवाओं एवं उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
मानद उपाधि प्राप्त करने के बाद श्री दिनेश कुमार सहगल ने ILPMS University, किर्गिज़ गणराज्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपाधि उनके लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा, “यह मानद उपाधि मुझे समाज, कला, संस्कृति और मनोरंजन जगत के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।”
समारोह में Exclusive World Records के Operation Head डॉ. पंकज खटवानी, समाजसेविका लता खटवानी, ममता राजपूत, डॉ. राम सिंह चौहान, डॉ. एम. वली, तहसीलदार श्री अवनीश कुमार, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री हेमशंकर जेठमल, डॉ. प्रवीण सोनी, CA डॉ. महेश गौर, Journalist Council of India के अनुराग सक्सेना, डॉ. रक्षा कुमार राय, सोनिया दत्त शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।