मेधावियों को सम्मानित कर गौरवान्वित हुआ ए पी सेन कॉलेज

लखनऊ,उजाला सिटी न्यूज़। ए0पी0 सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में सत्र 2024-25 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का  शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह भूतपूर्व कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय ,वर्तमान कुलपति एल एन मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा;  विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मीनाक्षी खेमका असिस्टेंट डायरेक्टर स्टेट म्यूजियम लखनऊ और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर  किया।
कार्यक्रम की पहली कड़ी में प्रोफेसर मोनिका श्रीवास्तव द्वारा सत्र 2023-24 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों, अभिभावकों, छात्राओं और समस्त कर्मचारियों को सम्बोधित किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मीनाक्षी खेमका ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए महिलाओं  छात्राओं को अपनी शक्ति पहचान कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात कार्यक्रम मे महाविद्यालय की मेघावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया गया किया गया। जिसमें 05 स्मृति पुरस्कार एवं 24 महाविद्यालयी स्तर के पुरस्कार सम्मिलित है।
 महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में एम ए की शैरिल नाज़ को डा०ओंकार नाथ वर्मा एवं डा० रीता नाथ वर्मा स्मृति पुरस्कार, बी0ए0 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर संजना तिवारी को स्व0 ओंकार बहादुर स्मृति पुरस्कार, प्राचीन भारतीय इतिहास में सर्वाघिक अंक प्राप्त करने हेतु पिंकी कश्यप  को डा० शुभ्रा मानसिंह स्मृति पुरस्कार तथा शिक्षाशास्त्र में सर्वाघिक अंक प्राप्त करने हेतु प्रीति शर्मा को गनपत राय श्रीवास्तव एवं रोहित श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार ,हिंदी विभाग में सर्वश्रेष्ठ छात्रा हेतु शालिनी सिंह को कुलदीप यादव स्मृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ;अन्य पुरस्कारों में एम ए की अनमोल, प्रियंका, पूजा प्रजापति ,छाया कुमारी, साक्षी शर्मा, सौम्या श्रीवास्तव ;बी ए की  प्रज्ञा 
सिंह ,अलका दुबे , आस्था, सोनाक्षी यादव ,गरिमा शुक्ला, अलौकिका सिंह, संजना तिवारी, आराध्या तिवारी ,आराध्या सिंह; बीकॉम की कुमुद वर्मा ,हुदा ओवैस, अंशिका वर्मा, रिया सिंह ,इतिशा तिवारी ,दीक्षा बिष्ट, देवयानी ,दिव्यांशी शर्मा, आयुषी सैनी को सर्वोच्च अंकों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस पी सिंह ने वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण और उनकी सहभागिता की भूमिका की चर्चा  के साथ छात्राओं को  निडरपूर्वक अपनी सकारात्मक भूमिका निभाकर भारत सशक्त करने की बात कही ।कार्यक्रम  का संचालन प्रोफेसर माधुरी यादव द्वारा कुशलता पूर्वक  किया गया । पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर मोनिका श्रीवास्तव और पुरस्कार समिति की प्रभारी प्रो0 रश्मि श्रीवास्तव  के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, पूर्व शिक्षिका, कर्मचारी, अभिभावक, मीडिया कर्मी और शहर के गणमान्य अतिथियों की  उपस्थित रही। अंत में प्राचार्या द्वारा समस्त अतिथियों  को धन्यवाद किया गया।