उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
05/04/2025
लखनऊ,उजाला सिटी न्यूज़। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आज महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य और सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इन महापुरुषों के चित्रों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर नमन किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि श्रृंगवेरपुर नरेश महाराजा निषादराज, सृष्टि की रचना के सूत्रधार महर्षि कश्यप तथा महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। उनके आदर्श एवं जीवन मूल्य हमारे लिए आदर्श हैं।
अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर की बहादुर बच्ची अनन्या को स्कूली बैग में पाठ्य पुस्तकें, साइकिल तथा आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया और उसकी पूरी शिक्षा के लिए सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस बच्ची को बुलडोजर के खौफ से अपनी किताबें लेकर भागते हुए चित्र को सर्वोच्च न्यायालय ने भी विचलित करने वाला बताया था। उसके घर को उजाड़ते वक्त यह घटना हुई थी और उसकी व्यापक चर्चा हुई थी। बच्ची अनन्या के साथ उसके दादा राम मिलन यादव, बड़े पापा मनोज यादव, पिता अभिषेक यादव, माता नीतू यादव, चाचा अरूण यादव और छोटा भाई आदर्श ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अनन्या बेटी और उसके परिवार को जीरो पावर्टी योजना से जोड़े। उस बेटी के परिवार और उस गांव के जितने भी गरीब है उन्हें प्रधानमंत्री आवास दंे।
जयंती समारोह एवं अनन्या के सम्मान के समय सर्वश्री शिवपाल सिंह यादव, देवेश शाक्य एटा, सांसद लालजी वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, राम अचल राजभर एवं राममूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, सुभाष राय, रविदास मेहरोत्रा विधायक, अरविन्द सिंह पूर्व सांसद, उदयवीर सिंह, अतहर खां, लीलावती कुशवाहा, हीरा लाल यादव, एवं कुंवर अरुण सभी पूर्व विधायक, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी उत्तर क्षेत्र, नाहिद लारी खान, फखरूल हसन चांद, जंग बहादुर यादव जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर, डॉ0 अभिषेक सिंह जलालपुर, अखिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष जलालपुर, हाजी अब्दुलबसर अंसारी चेयरमैन नगर पालिका जलालपुर, विनीत कुशवाहा, कृष्ण कन्हैया पाल, वंदना चतुर्वेदी, डॉ0 नरेन्द्र, सिद्धार्थ मिश्रा, मरगूब कुरैशी, के.के श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चंद्र एवं राधेश्याम सिंह आदि शामिल रहे।