यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में कुल 1068 किए गए चालान

जनपद-लखनऊ की यातायात व्यवस्था में नियुक्त यातायात निरीक्षकगण/उप निरीक्षकगण द्वारा वाहन चालकों को प्रतिदिन जागरूक करने के उपरान्त भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध जनपद के चौराहों/तिराहों पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में कुल 1068 चालान किय गये जिसमें की गयी ई-चालानी कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः--
1. दो पहिया वाहन पर हेल्मेट ना धारण- 622
2. नो-पार्किंग का उल्लंघन- 147
3. दोषपूर्ण नम्बर प्लेट- 21
4. गति सीमा का उल्लंघन- 95
5. रेड लाईट जम्प- 91
6. रांग साईड- 23
7. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी- 13
8. अन्य चालान- 56
 
जनसामान्य से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखनें हेतु यातायात नियमों का पालन करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।