उजाला सिटी न्यूज़
                                        उत्तर प्रदेश                                        
                                        लखनऊ                                        
                                        28/10/2024
                                    
                                    
	लखनऊ, उजाला  सिटी | समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक  रविदास मेहरोत्रा एवं लखनऊ उत्तरी क्षेत्र से प्रत्याशी रही  पूजा शुक्ला ने आज पुलिस प्रताड़ना के शिकार मोहित पाण्डेय के परिवार में उनकी मां तथा पत्नी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव की ओर से 1 लाख रूपए का चेक सौंपा।
	    समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार को धैर्य बंधाया और उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार और पुलिस के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष में सदैव आगे रही है और स्वर्गीय मोहित पाण्डेय के परिवार को भी न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी।
	इस मौके पर  राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, फखरूल हसन चांद प्रवक्ता, विकास यादव, गौतम रावत, ज्ञानेश्वर पाण्डेय, सूरज वर्मा, ललित तिवारी एडवोकेट, वैभव मिश्रा, शैलेन्द्र लोधी, सुधीर मौर्य तथा शब्बीर अहमद की मौजूद रहे।