उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
31/10/2025
रिपोर्टर - के के उपाध्याय
भदोही,उजाला सिटी। डीघ ब्लाक के कोइरौना पेयजल समूह में आपरेटर रहे नगरदह गांव निवासी शिव कुमार सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने शिव कुमार सिंह को शाल ओढ़ाकर कर श्रीफल वस्त्र आदि देकर फूल मालाओं से लाद दिया तत्पश्चात गाजे बाजे के साथ बिदाई किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजभूषण पाण्डेय,आनन्द पाण्डेय,धनंजय पाण्डेय,रमाकांत मिश्र,शेषधर तिवारी,महेश पाण्डेय,गोली शुक्ल,कमलेश यादव, संतोष मिश्रा अतुल पाण्डेय,छोटई धोबी सहित बड़ी संख्या में लोग रहे