24 घंटे मिलेगा जरूरत का सामान, हुसड़िया चौराहे पर ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ का शुभारंभ

पूर्व डीजीपी सूर्यकुमार शुक्ला ने फीता काटकर किया शुभारंभ, 24×7 मिलेगी ग्रॉसरी व कैफे की सुविधा...

 

लखनऊ,उजाला सिटी। गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर मंगलवार को ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ न्यू शॉप की ग्रैंड ओपनिंग हुई। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला ने फीता काटकर शॉप का उद्घाटन किया। इस मौके पर यश तवर, समीर राय, अभिषेक रस्तोगी रानू राय हैरिश खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।शॉप की ऑनर निकिता तवर ने बताया कि ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ को लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। शॉप 24 घंटे और सातों दिन खुली रहेगी। यहां ग्रॉसरी के साथ खाने-पीने की विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध होंगी।शॉप में कैफे की सुविधा भी है, जहां पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक, हॉट कॉफी, कोल्ड कॉफी, डेयरी उत्पाद, स्वीट्स और आइसक्रीम सहित कई चीजें मिलेंगी। निकिता तवर ने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर रोजमर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।मीडिया से बातचीत में निकिता तवर ने कहा कि आज लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। वे लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा, “यह शुरुआत है, आगे मुझे बहुत कुछ हासिल करना है।”