उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
21/06/2026
लखनऊ,उजाला सिटी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय शशि प्रभा बंसल की जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार, 20 जून को हनुमत धाम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, डॉ. सुधाकर त्रिपाठी, डॉ. रामकुमार तिवारी, डॉ. सुनीत मिश्रा, राजीव बंसल तथा महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके उपरांत सभी ने स्वर्गीय शशि प्रभा बंसल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भंडारे में वंदना बंसल, दीपा बंसल, पुष्कर बंसल, जावेद बेग, अश्वन वर्मा, अनुज गौतम, शुभम मोया, राजीव कक्कड़, रमेश शुक्ला, संदीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, विकास सक्सेना, अनीता जायसवाल, एकता अग्रवाल, बीनू मिश्रा, कर्मेंद्र सिंह, मनीष अवस्थी, अनिल अग्रवाल, निशीत श्रीवास्तव, संजय निधि अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।