उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
05/11/2025
6 से 9 नवंबर तक बाराबंकी के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा यह प्रतियोगिता
भदोही,उजाला सिटी। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के नेतृत्व में बाबू केडी सिंह स्टेडियम बाराबंकी में राज्यस्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 नवंबर तक किया जाएगा। भदोही जनपद की आठ सदस्यीय तीरंदाजों की टीम मनस्वी सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग करेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनस्वी सिंह भदोही जनपद की ध्वजवाहक होंगी। मनस्वी सिंह ने विश्वास जताया है कि हम सब की तैयारी बहुत अच्छी हुई है। भदोही जनपद को कई पदक मिलने की उम्मीद है। भदोही जनपद से प्रतिभाग करने वाले तीरंदाजी खिलाड़ियों के बालिका वर्ग में मनस्वी सिंह, वसुधा गुप्ता, खुशबू विश्वकर्मा तथा बालक वर्ग में मानस सिंह, आशुतोष पटवा, राज यादव, उमंग यादव व शिव प्रताप गुप्ता हैं। यह सभी तीरंदाजों का प्रशिक्षण मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी की देखरेख में संपन्न हो रहा है। विद्यालय के प्रबंधक एसपी सिंह ने खिलाड़ियों को विजय का आशीर्वाद दिया। तीरंदाजी संघ भदोही के अध्यक्ष विशंभर दयाल, महासचिव अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता उर्मिला देवी कोषाध्यक्ष, सुमन गुप्ता एवं टेक्निकल एडवाइजर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। भदोही के टीम मैनेजर आलोक कुमार गुप्ता एवं टीम प्रशिक्षक सुनील कुमार हैं।