राष्ट्रीय लोकदल में सदस्यता अभियान तेज, अधिवक्ता अशोक शुक्ला सहित कई लोग शामिल

 
 
 
सुलतानपुर। जिला मुख्यालय स्थित  एक होटल में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  रामाशीष राय पूर्व एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य विक्रम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी, तथा रजनीकांत मिश्रा प्रदेश महासचिव व जॉइनिंग कमेटी सदस्य का पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट को सदस्यता रसीद बुक सौंपते हुए अभियान को गति देने के निर्देश दिए और कहा कि सभी पदाधिकारियों का सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीतिक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी, बार एसोसिएशन सुलतानपुर, ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया और सक्रिय सदस्य घोषित किया।
 
कार्यक्रम में डॉ. सौरभ मिश्रा (उपाध्यक्ष, अवध क्षेत्र), शफीक खान (सचिव, अवध क्षेत्र), ज्ञान प्रकाश पाण्डेय (जिला महासचिव), राजकुमार त्रिपाठी एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष), लकी ओझा, अंकुर वर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष सिंह, गोपाल सोनी, हिमांशु मालवीय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।