दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह पर सजी ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल

आज दिनांक 4/9/2026 को प्रदेश की प्रसिद्ध एवं प्राचीन दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मस्जिद मुकाम दिलकुश  गार्डेन विलायती बाग कैंट लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी नबी के मौके पर मिलाद शरीफ़ की महफ़िल जुमा की नमाज से पहले सजीं जिसमें सैकड़ों की तादाद में नमाजियों ने शिरकत की नात ए पाक सद्दाम जी व कारी इश्तियाक हाफिज अब्दुल जलीश ने पढ़ी सैय्यद अंसार अहमद ने तकरीर कर मोहम्मद साहब के बारे खिताब किया इस मौके पर जुबैर अहमद ख़ान सज्जादानशीन व संरक्षक दरगाह कमेटी अध्यक्ष दरगाह कमेटी इजहार अहमद कार्यकारणी सदस्य जुनैद अहमद मोहम्मद नईम  नमाजियों में मुख्य रूप से मोहम्मद कलीम रफी अहमद मुन्ने मियां इरशाद अहमद नज़ीर अहमद मिलाद की महफ़िल के बाद मस्जिद में नमाज पढ़ी गई नमाज के बाद दरगाह  शरीफ पर कुल व सलाम पढ़ा  गया प्रदेश में अमन चैन खुशहाली व सभी की परेशानियां के निजात के दुआएं की गई मिलाद शिरकत करने वालो को तबर्रुक  भी बांटा गया प्रेस को यह जानकारी जुबेर अहमद खान सज्जादा नशीन व संरक्षक दरगाह कमेटी ने दी