उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
26/05/2026
26 मई प्रेरणा दिवस पर प्रदेश में प्रेरणादायी कार्य करने वाले हजारों लोगों को किया जाएगा सम्मानित
लखनऊ में अमीनाबाद स्थित हरीशचंद्र अग्रवाल पार्क में किया जाएगा समारोह
लखनऊ,उजाला सिटी। 26 मई 1979 को पुलिस की गोली से सर्वे छापे अभियान का विरोध कर रहे आंदोलन में शहीद हुए व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल की 47 वीं पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद स्थित हरिश्चंद्र अग्रवाल पार्क में आयोजित समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल स्वयं उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश शबलानी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री अनुज गौतम ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः काल 8:30 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल, आरडीएसओ के निदेशक अमिताभ कुमार, मंगलमान अभियान के संयोजक डॉ रामकुमार तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख संरक्षक एवं लखनऊ के प्रमुख उद्यमी सुरेश अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर हरिश्चंद्र अग्रवाल की पत्नी श्रीमती गीता देवी अग्रवाल, उनके पुत्र अनीश आशीष अग्रवाल एवं उनकी पुत्री संगीता अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में न्यूनतम 21 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें लगभग कुल मिलाकर हजारों व्यापारियों को प्रेरणादायी कार्य करने के लिए सम्मान मिलेगा। राजधानी लखनऊ में भी 31 ऐसे प्रेरणादायी कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।