उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
12/01/2026
भदोही,उजाला सिटी।राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक रांची के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए भदोही की वसुधा गुप्ता ने 17 वर्षीय बालिका तीरंदाजी के कंपाउंड राउंड में कांस्य पदक जीत करके भदोही को गौरवान्वित किया है। वसुधा गुप्ता मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वसुधा गुप्ता जनपद की पहली बालिका है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भदोही जनपद को पदक दिलाया है। मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि वसुधा गुप्ता यहां के तीरंदाजों के लिए पदक जीतकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर भदोही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर कीर्तिमान स्थापित करेगा। वसुधा गुप्ता के प्रशिक्षक एवं जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि वसुधा ने पदक जीतकर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उसने स्वयं को सिद्ध किया है कि संघर्ष से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने जीत शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में तीरंदाजी के क्षेत्र में भदोही भी नायक कीर्तिमान स्थापित करने को प्रयत्नशील होगा। वसुधा के राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।जिसमें प्रशिक्षक वैभव दिक्षित सुनील कुमार उपाध्यक्ष कमलेश कुमार अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता उर्मिला देवी टेक्निकल एडवाइजर विवेक कुमार श्रीवास्तव सुमन गुप्ता डॉ रत्ना गुप्ता डॉ कृष्ण सिंह दुर्गा प्रसाद पटवा आशुतोष पटवा सूर्य प्रकाश प्रियांशी मुस्कान गौरव उमंग यादव राज यादव ने माला फूल से सम्मानित किया गया।