फर्जी विडियो बना कर परिवहन निगम अधिकारियों को किया भ्रमित

आलमबाग बस स्टेशन पर डग्गामार वाहन ने स्टेशन परिसर में जाकर यात्रियों को उतारने के मामले मे अपडेट 
 
आलमबाग प्रबंधन कर्मीयों ने परिवहन निगम हित में किया  कार्य 
 
दक्षिण भारत  से आए श्राद्धलुओं को अयोध्या राम नागरी के लिए  रवाना किया
 
अज्ञात चालक ने विडियो के माध्यम से किया भ्रमित 
 
आलमबाग बस स्टेशन की यातायात सेवा सुचारु रूप से संचालित 
 
न्यूज़ डेस्क । 
 
लखनऊ -उजाला सिटी न्यूज़ ।  यूपी परिवहन निगम के आलमबाग बस स्टेशन पर डग्गामार वाहन के बस स्टेशन परिसर में जाकर यात्रियों को उतारने के मामले में सीसीटीवी के आधार पर बड़ी जानकारी निकाल के सामने आई है । 
सीसीटीवी से मिले वीडियो और विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी में 22 मार्च रात्रि करीब 8-9 बजे के मध्य प्राइवेट डग्गामार वाहन बस स्टेशन परिसर के किनारे इसलिए यात्री उतारने आया कि रोड पर  अधिक जाम था। यातायात प्रभावित न हो जिसके कारण प्राइवेट वाहन चालक ने आरामबाग बस स्टेशन परिसर में यात्रियों को उतारने की अनुमति आलमबाग प्रबंधन के कुछ लोग एवं मौके पर मौजूद गार्ड से ली। प्राइवेट वाहन चालक ने यह भी बताया कि  यात्री दक्षिण भारत के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन करने के लिए आये है, जिन्हें अयोध्या राम नगरी जाना है। 
 
दरअसल प्राइवेट वाहन में बैठे यात्री चित्रकूट से आए थे। यात्रीयों के पास घरेलू सामान अधिक था। अयोध्या जाने के लिए यात्री अधिक थे जिसके कारण प्रबंधन कर्मियों ने निगम हित में यात्रियों को किनारे उतारने की अनुमति दे दी। इसके उपरांत सभी यात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए परंतु मौके पर मौजूद अज्ञात चालक ने वीडियो बनाते समय वीडियो में बताया कि यात्रियों को बस स्टेशन से बैठाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं था। सीसीटीवी कैमरे और वायरल वीडियो के आधार पर जब वीडियो को बारीकी से पड़ताल कि गयी तो वायरल वीडियो में सभी यात्री वाहन से उतरकर वाहन के पीछे खड़े हैं, एक हेल्पर जो वाहन के ऊपर  रखे सामान को नीचे उतार रहा है। जबकि वीडियो बनाने वाले अज्ञात चालक ने परिवहन निगम की छवि धूमिल करते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
 
 अज्ञात चालक के द्वारा वीडियो में बताया गया की बस स्टेशन आलमबाग से प्राइवेट वाहन में यात्रियों को बैठाया जा रहा है। वायरल वीडियो की जब मीडिया कर्मियों ने गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात चालक ने सत्य बोला था। 
 
वहीं दूसरी तरफ सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पता चला की प्राइवेट वाहन आलमबाग बस स्टेशन के एंट्री गेट पर लगे बैरियर के अंदर ही नहीं गया। अयोध्या रामनगरी जाने वाले सभी यात्रियों को पुलिस पिंक बूथ के सामने उतार कर वाहन वापस खाली चला गया। जिसमें एक भी यात्री मौजूद नहीं था। प्राइवेट वाहन यात्रियों को उतारने के उपरांत खाली चला गया। वाहन में यात्री ना होने की पुष्टि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर स्पष्ट की गई। मीडिया वायरल वीडियो फैक्ट के आधार पर निर्दोष परिवहन निगम कर्मियों के ऊपर लगे आरोपों को सीसीटीवी वीडियो और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर दोषी नहीं माना गया है।