उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
05/11/2025
भदोही,उजाला सिटी। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को गोपीगंज के एतिहासिक रामपुर गंगा घाट सहित आस पास के अन्य घाटो पर उमड़ी आस्था की भीड़ ने गंगा में डूबकी लगाकर पूण्य अर्जित किया, कई वर्षों के बाद इस बार बन रहे विशेष संयोग मे महाकार्तिक के रुप में स्नान व पूजा-पाठ अत्यधिक फलदायी होने के चलते गंगा में डुबकी लगाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।बुधवार को गंगा घाट की ओर जाने वाले हर मार्ग पर नर-नारियो का समूह दिखाई पड़ा।घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जल पुलिस के साथ मौजूद अधिकारी सतर्कता पूर्वक निगरानी मे लगे रहे। कार्तिक में पूरे माह तक चले स्नान दान के साथ जनपद के सबसे बडे़ स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मे डुबकी लगाने के लिए वैसे तो मंगलवार की शाम से ही दूरदराज के लोगो के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था।भोर से पूण्य की डुबकी लगाने के लिए निकली आस्थावानो की भीड़ बढती ही गयी। समय की गति के साथ बढी भीड़ से गंगा घाट की ओर जाने वाला हर मार्ग श्रद्धालुओ से भर गया।शाम तक चले स्नान दान में लाखो की संख्या मे लोगों ने डुबकी लगाकर पूण्य अर्जित किया।
स्नान पर्व के अवसर पर गोपीगंज नगर से लेकर रामपुर घाट तक सड़क के दोनो तरफ दौरी,सूप,चलनी,मूसल,कराही आदि के साथ मिठाई,फल, खिलौने व खानपान की दुकानो पर स्नान कर लौट रही महिलाओं ने घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी भी की। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए नाव पर जहां जल पुलिस की व्यवस्था की गयी थी वही प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह मय फोर्स पुलिस व पीएसी के साथ निगरानी मे लगे रहे।
इसी प्रकार अन्य घाटों गुलौरीघाट,चर्तुमुखी,ज्ञानानंद जहांगीराबाद,डेरवां-भवानीपुर, बेरासपुर,बिहरोजपुर आदि घाटों पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।