उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
08/03/2025
आपराधिक मामलों में कुल 636420 रुपए वसूल किए गए अर्थदंड वसूल
ज्ञानपुर,भदोही,उजाला सिटी न्यूज़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर सरपतहां के सभागार कक्ष में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है। जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं। इसमें किसी प्रकार की न तो हार होती है न तो जीत। मामले अन्तिम रूप से निस्तारित हो जाती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर वादकारियों से भी उनकी समस्यायें सुनी गई तथा न्यायिक अधिकारियों व बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के मामलों को निस्तारित कपरें। जिससे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ मिल सके तथा लोक अदालत की संकल्पना साकार हो सके। लोक अदालत में निस्तारण के लिए कुल 80562 मामले संदर्भित किए गए व कुल 55363 मामलों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में कुल 636420 रुपए अर्थदंड वसूल किए गए। सक्सेसन के मामले में कुल 30757 रूपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 602590 रूपए वसूले गए। एनआई एक्ट के मामलों में कुल 38685000 रूपए के समझौता धनराशि तय की गई। बिजली बिल बकाया संबंधित मामलों में 192988 रुपया की समझौता धनराशि तय की गई। जनपद न्यायाधीश के द्वारा कुल 6 मामले