जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले CJI, लखनऊ यूनिवर्सिटी से किया है कानून का अध्ययन

लखनऊ उजाला सिटी। जस्टिस विक्रम नाथ को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नामित किया गया है। न्यायिक क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 1986 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 1987 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण कराया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 17 वर्षों से अधिक समय तक वकालत की।

 

जस्टिस विक्रम नाथ को 24 सितंबर 2004 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 27 फरवरी 2006 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। करीब 15 वर्षों तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेवा देने के बाद 10 सितंबर 2019 को उन्हें गुजरात हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 31 अगस्त 2021 को वे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने।

 

जस्टिस विक्रम नाथ का परिवार कौशांबी और प्रयागराज क्षेत्र में लंबे समय से वकालत और न्यायिक व्यवस्था से जुड़ा रहा है। परिवार की करीब 125 वर्षों की कानूनी विरासत का भी उल्लेख मिलता है।

 

उनकी पत्नी संगीता श्रीवास्तव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति हैं।

 

गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस विक्रम नाथ के कार्यकाल के दौरान अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई थी। वे हाईकोर्ट की कार्यवाही को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम कराने वाले देश के पहले हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

 

सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक जानकारी के अनुसार जस्टिस विक्रम नाथ 23 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।