उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
05/11/2025
रिपोर्टर - के के उपाध्याय
भदोही,उजाला सिटी। कोइरौना। डीघ ब्लाक के सीतामढ़ी वाल्मीकि गंगा घाट पर हजारों दीपों के रोशनी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री रंगनाथ मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद भदोही पं गोरखनाथ पाण्डेय के कर कमलों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती और दीप प्रज्ज्वलित कर देव दिपावली का भव्य शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अतिथि द्वय का स्वागत गीत एवं माल्यार्पण अंगवस्त्रम् भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गीत भजन से लोकगीत गायक ऋतिक तिवारी ने जहां समा बांध दिया वहीं घाट पर जलते दीप मानो देवलोक सा छठा विखेर दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल दूबे, दुर्गेश तिवारी,श्यामजी सेठ,धर्मेन्द्र सिंह,विष्णु सेठ,कमला शंकर मिश्र, राम कैलाश तिवारी,बसंत लाल गौड़,संजय सिंह चौहान, मिश्री लाल, बृजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।