लखनऊ,उजाला सिटी न्यूज़। राष्ट्रीय लोकदल (महिला प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश द्वारा आज विशाल खण्ड गोमती नगर, लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, विचारधारा तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव संगठन राष्ट्रीय लोकदल ) ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राजनीति अधूरी है। रालोद ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। आज समय की आवश्यकता है कि महिलाएँ पंचायत से लेकर संसद तक अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएँ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ पूरे देश में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएगा।”
त्रिलोक त्यागी कहा कि “चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और महिलाओं के सम्मान की राजनीति की। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रालोद महिला प्रकोष्ठ समाज में बदलाव की धुरी बनेगा।”
विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि “आज रालोद कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की जड़ें जनता के बीच गहरी हैं। महिलाओं की यह सक्रियता प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगी।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कपिलावे इंदिरा जी(राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ) ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ का यह आयोजन ऐतिहासिक है। महिलाओं की शक्ति जब संगठन से जुड़ती है तो पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।”
कार्यक्रम मे उपस्थित परिणीता सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश) ने कहा कि “महिलाएँ केवल समाज की धुरी ही नहीं बल्कि राजनीति की भी नींव हैं। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ आने वाले समय में हर गाँव और कस्बे में महिलाओं को संगठित करेगा।”
कार्यक्रम मे उपस्थित तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व mlc कपिलावे दिलीप कुमार जी ने लोगो से चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों पर चलने की अपील की और महिलाओं से राजनीति मे आगे आने को कहा
सम्मेलन में उपस्थित रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के अधिकारों पर आधारित है। रालोद ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और भविष्य में पंचायत से लेकर विधानसभा व संसद तक अधिकाधिक महिलाओं को अवसर देने का संकल्प लिया है।
सम्मेलन के उपरांत सभी पदाधिकारियो ने प्रदेश मुख्यालय, 9-बी त्रिलोकनाथ मार्ग, लखनऊ पर पहुँच कर भारत रत्न, किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
रालोद मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा यह सम्मेलन इस बात का प्रतीक बना कि राष्ट्रीय लोकदल में महिलाएँ केवल सहभागी नहीं बल्कि नेतृत्व की धुरी भी हैं। पार्टी का संकल्प है कि महिलाओं की आवाज़ को राजनीति की मुख्यधारा में लाकर समाज को नई दिशा दी जाए।
इस सम्मेलन मे रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव नम्रता शुक्ला , प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी रमावती तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रही