उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
23/09/2026
लखनऊ,उजाला सिटी । अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रांतीय संगठन का विस्तार करते हुए इंदिरा नगर निवासी शेखर कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी किया। नियुक्ति का कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है।
संगठन ने उम्मीद जताई कि शेखर कुमार प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राष्ट्रीय नेतृत्व की नीतियों एवं विचारों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शेखर कुमार की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।