भगत सिंह का जीवन साहस, विचार और त्याग की प्रेरणा

लखनऊ उजाला सिटी। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम की गाथा नहीं, बल्कि साहस, विचार, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा है।

भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और क्रांतिकारी विचारों से यह संदेश दिया कि युवा शक्ति जब संकल्प, विचार और राष्ट्रहित के साथ आगे बढ़ती है, तो इतिहास बदलने की क्षमता रखती है।

जयंती के अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए यह संकल्प लिया गया कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी, समानता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाया जाएगा।