उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
24/01/2025
उजाला सिटी लखनऊ। गणतन्त्र दिवस परेड में जनमानस को सर्वधर्म समभान', 'वसुधैव कुटुम्बकम्' एवं 'जय जगत का संदेश देगी। चारबाग में रवीन्द्रालय स्थित झाँकी स्थल पर आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह झाँकी पत्रकारों को दिखाई गई। इस अवसर पर झाँकी के विभिन्न पहलुओं से पत्रकारों को अवगत कराते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक पो गीता गाँधी किंगडन ने बताया कि यह झाँकी समाज में खुशहाली व समृद्धि का संदेश प्रसारित कर रही है एवं एकता, शान्ति, सद्भाव व सौहार्द पर आधारित विश्व व्यवस्था की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गणतन्त्र दिवस परेड में सी.एम.एस. की यह झाँकी जनमानस के विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. की यह झाँकी मात्र प्रदर्शन भर के लिए नहीं है अपितु इसके पीछे एक उद्देश्य है कि धार्मिक एकता व सामाजिक एकता मानवता के विकास की धुरी है। ऐत्ते में, सी.एम.एस की यह आँकी प्रेम प्यार सहयोग, सौहार्द व भाईचारा से ओतप्रोत विश्व व्यवस्था का आध्यान करती है और इस धरती पर आध्यात्मिक सभ्यता की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रो. किंगठन ने कहा कि यह अनूठी झाँकी संदेश दे रही है कि हम सब एक ही परमपिता परमात्मा की संतान है. और हमें अपने देश की महान सभ्यता सस्कृति एवं वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के अनुरूप विश्व समाज को सुन्दर एवं सुरक्षित बनाने का प्रयत्न करना चाहिए।
झाँकी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए प्रो. किंगडन ने बताया कि सी.एम.एस. की झोंकी चार भागों में हैं और सभी भाग अनूठे ढंग से विश्व एक परिवार का संदेश दे रहे हैं। प्रथम भाग में एक ग्लोब के ऊपर प्रभु श्री राम, महात्गा बुद्ध. ईसा मसीह, मोहम्मद साहब, गुरू नानक देव एवं बहाउल्लाह आदि विभिन्न धर्मावतारों को प्रदर्शित करते हुए संदेश दिया गया है कि सभी धर्मो का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है। झाँकी के द्वितीय भाग में अनेकता में एकता प्रदर्शित करते हुए एक ही छत के नीचे मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा बौद्ध विहार, बहाई मन्दिर आदि विभिन्न पूजा स्थल दिखाये गये हैं। झाँकी के तृतीय भाग में एक विद्यालय को प्रदर्शित किया गया है. जो भावी पीढ़ी को उच्च जीवन मूल्यों के साथ आदर्श विश्व नागरिक बनाकर सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। झाँकी के अंतिम भाग में एक बच्चे को ग्लोब उठाये हुए 'वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देते हुए दिखाया गया है। यह भाग संदेश दे रहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं संयुका राष्ट्र के स