कान्हा की नगरी मथुरा के पांचजन्य में 5251 श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव

कान्हा की नगरी में कान्हा के 5251 वे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ मथुरा के नवनिर्मित पांचजन्य ऑडिटोरियम में रखा गया जिसकी मुख्य संचालिका विश्व प्रसिद्ध सिने तारिका एवं मथुरा की तीन बार से चुनी हुई सांसद श्रीमती हेमा मालिनी रही। हिंदू हृदय सम्राट एवं कृष्ण के परम भक्त उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस बार भी कान्हा के जन्म पर मथुरा आगमन हुआ तथा उन्होंने इस बात पांचजन्य ऑडिटोरियम का शुभारंभ किया। पांचजन्य श्री कृष्ण के विशेष शंकर के रूप में जाना जाता है जिसकी आवाज 100 शेरों की दहाड़ से भी ज्यादा शक्तिशाली हुआ करती थी ।
 
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांचजन्य ऑडिटोरियम से विभिन्न प्रकार की ब्रज के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के एसएससी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 137 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ कर ब्रज के विकास के लिए सौगात दी। मुख्य परियोजना के रूप में बरसाना में रोप वे एवं यमुना की शुद्धिकरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति के लिए क्रूज का भी बटन दबाकर शुभारंभ किया । विश्व प्रसिद्ध सिने तारिका एवं तीन बार की विजेता सांसद श्रीमती हेमा मालिनी यशोदा के रूप में अपने नाट्य एवं अपनी कला का प्रदर्शन अन्य कलाकारों के साथ किया तथा श्री कृष्ण से जुड़े हुए हैं क्षणों को जीवंत कर दिया जिसे योगी आदित्यनाथ जी ने भी ब्रज के कलाकारों के साथ बहुत सराहा। बृज विकास तीर्थ अध्यक्ष के रूप में योगी आदित्यनाथ ने बृज विकास के द्वारा किए गए विकास शिलान्यास एवं एवं लोकार्पण की सराहना की।
 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महोत्सव पर बृज विकास तीर्थ से माननीय शैलजा कांत मिश्र , गन्ना विकास मंत्री एवं योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ,पर्यावरण मंत्री दयाशंकर सिंह,राज्यसभा सांसद श्री तेजवीर सिंह,शिक्षा विभाग मंत्री संदीप सिंह ,मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी ओम प्रकाश ठाकुर, मथुरा वृंदावन महापौर विनोद अग्रवाल बाल कल्याण अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत गर्ग आरएलडी के नेता आदि गणमान्य व्यक्ति एवं साधु संत उपस्थित रहे।