पराक्रम दिवस के पावन अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आज पराक्रम दिवस के शुभ अवसर पर मेरा युवा

रिपोर्टर - के के उपाध्याय 

भदोही,उजाला सिटी।आज पराक्रम दिवस के शुभ अवसर पर मेरा युवा भारत, ज्ञानपुर (भदोही) द्वारा भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सुशीला इंस्टीट्यूट, देवनाथपुर (भदोही) में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें

प्रथम स्थान:–अवधेश कुमार,

द्वितीय स्थान:– काम्या पाल,

तृतीय स्थान:– श्रेयांश मौर्या प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों सहित सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

आदरणीय अरुण कुमार राय 

(प्रधानाचार्य, सनवईया जूनियर हाई स्कूल, देवनाथपुर)

तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में

 आलोक तिवारी (एडवोकेट)

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के शिक्षा, सेवा, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

इस प्रतियोगिता में कुल 40 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों को बिस्कुट, नमकीन एवं फ्रूटी

वितरित की गई।