उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
08/04/2026
लखनऊ,उजाला सिटी। महाराजा बिजली पासी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,आशियाना,लखनऊ में विशाखा गाइडलाइन की आईसीसी समिति द्वारा आयोजित पॉलिसी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरेसमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईसीसी समिति पीठासीन डॉ सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाई कोर्ट रिटायर्ड जज बृजमोहन गुप्ता, आईसीसी सदस्य सुमेधा नीलू त्रिवेदी, आईसीसी सदस्य भास्कर दत्त पांडे तथा अरुण मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप जलन के द्वारा किया गया इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ गुप्ता ने कॉलेज की तरफ से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समिति सदस्य सुमेधा नीलू त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई अनेक योजनाओं की प्रशंसा की तथा जीरो टॉलरेंस पर मुख्यमंत्री जी के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध,भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ सख्त निर्णय लेना व महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना मुख्यमंत्री जी की विशेष कर प्रणाली है जिसके आधार पर आज उत्तर प्रदेश भय मुक्त प्रदेश बन चुका है और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के अंदर सुरक्षा की भावना बहुत मजबूत हो गई है,आंतरिक परिवाद समिति का सदस्य होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है की कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न संबंधित शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय प्रबंधन प्रणाली द्वारा निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाया जाए तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न संबंधी कोई भी व्यक्ति ऐसी स्थिति में व्यक्तिगत रूप से 90 दिनों के भीतर य उसके बाद भी अपनी शिकायत कर सकता है और समिति द्वारा ऐसे विषयों पर निष्पक्ष जांच करके सहयोग प्रदान किया जाना ही इस समिति को गठित करने का मुख्य उद्देश्य है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ सुमन गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लागू की गई योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा अपराध को सहने वाला भी अपराध करने वाले की तरह दोषी होता है अतः सभी महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद अनिवार्य है इस पर अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदय ने यौन उत्पीड़न के रोकथाम के लिए कई कानून बताएं तथा पीड़ित को तीन माह का समय शिकायत के लिए प्राप्त है और कार्य स्थल पर वह विद्यालय स्तर पर शिकायतें कार्रवाइयों से निवारण या निस्तारण तक की विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान की। आईसीसी सदस्य भास्कर दत्त ने पोष एक्ट 2013 की जानकारी देते हुए उसके स्थापना के विषय में छात्र-छात्राओं को जागरूकता प्रदान की और कहा कि आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना तथा विशाखा गाइडलाइन की जानकारी प्रदान करना है,आज कल कार्यक्रम में कार्यस्थल पर हो रही यौन उत्पीड़न, हिंसा, अपमान जैसे विषयों पर जागरूकता की आवश्यकता है इसलिए विशाखा गाइडलाइन 2013 एक्ट में सम्मिलित नियमावलियों की जानकारी हर छात्र छात्रा के लिए अनिवार्य है इस पर चर्चा व जागरूकता दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रसायन विज्ञान डॉ विद्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी डा अंजू सिंह ने भंवरी देवी की कहानी के माध्यम से विशाखा गाइडलाइन के 2013 में एक्ट बनने की पूरी जानकारी प्रदान करते हुए समापन संदेश प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही जिसमें वालंटियर के तौर पर बीएससी थर्ड ईयर छात्र सौरभ गौतम ने पूरी जागरूकता के साथ कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया जिसके लिए समिति द्वारा उनका हौसला वर्धन किया गया।