यूपीआई पर एमडीआर के दोनों पक्षों का अध्ययन कर रहा व्यापार मंडल :संदीप बंसल

लखनऊ उजाला सिटी। अमीनाबाद परिक्षेत्र के गुइन रोड उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR को लेकर संगठन दोनों पक्षों का अध्ययन कर रहा है।

संदीप बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान की सुविधाओं के बिना व्यापार करना कठिन है। वहीं, UPI पर MDR लागू होने से व्यापारियों पर कितना प्रभाव पड़ेगा, इसका विस्तृत अध्ययन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय स्तर की कमेटी कर रही है। अध्ययन के बाद यदि किसी संशोधन की आवश्यकता महसूस हुई तो संगठन अपनी बात सरकार तक पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रस्ताव के नकारात्मक पक्ष सामने आए हैं। इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी मिलने के बाद संगठन इस पर अंतिम निर्णय लेगा।

समारोह में गुइन रोड उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। सुमित अग्रवाल को अध्यक्ष, श्याम नारायण मिश्रा को महामंत्री और जितेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी में मुकेश अग्रवाल, विशाल भार्गव, विवेक अग्रवाल, अमरेश नाथ तिवारी, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, जय कृष्ण पांडेय, मोहम्मद इमरान, अजय कुमार, रुचिर जैन, मोहम्मद अकरम, अभितेश त्रिवेदी, एकता अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, निवास ओंकार और नरेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, महानगर महामंत्री अनुज गौतम सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।