उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
29/09/2026
लखनऊ, उजाला सिटी। गोमती नगर स्थित होटल कसाया इन में रविवार को ईको प्लग एनर्जी लिमिटेड की इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। ईको प्लग एनर्जी लिमिटेड देश की प्रमुख ईवी चार्जिंग स्टेशन कंपनियों में शामिल है और इसका संचालन अलवर, राजस्थान से होता है। कंपनी ईवी चार्जिंग स्टेशन के क्षेत्र में देश में पांचवें स्थान पर होने का दावा करती है।
कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर राजपाल यादव और इंद्र मोहन सचदेवा ने लखनऊ पहुंचकर निवेशकों को ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लाभ और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।
राजपाल यादव ने कहा कि ईवी चार्जिंग स्टेशन में निवेश से आर्थिक लाभ के साथ देश को भी लाभ होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आने वाले समय में लोगों की जरूरत बनेंगे। ऐसे में ईको प्लग एनर्जी लिमिटेड की इन्वेस्टर मीट निवेशकों के लिए ईवी चार्जिंग के क्षेत्र में संभावनाओं को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इच्छुक निवेशक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर भविष्य में आय का माध्यम विकसित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में आरके सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रदेश महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।