सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन, PGI लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ, उजाला सिटी। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में लखनऊ स्थित SGPGI में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और PGI में भर्ती थे।

रामगोविंद चौधरी जेपी आंदोलन से जुड़े रहे। वे बलिया जिले की बांसडीह और चिलकहर विधानसभा सीट से सात बार विधायक रहे। अखिलेश यादव सरकार में उन्होंने मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2017 से 2022 तक रामगोविंद चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। उनके निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी समेत प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में शोक की प्रतिक्रिया सामने आई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।