उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
10/10/2025
सपाइयों ने पुण्यतिथि पर नेताजी मुलायम सिंह को किया याद,
ज्ञानपुर,भदोही,उजाला सिटी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट कंसापुर में शुक्रवार को नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया उनके विचारों व संघर्षों को याद कर आत्मसात किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवाद के प्रतीक, संघर्ष के पर्याय, गरीब-किसानों की आवाज और करोड़ों दिलों के नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते है। नेताजी ने हमें सिखाया कि राजनीति जनसेवा का माध्यम है, संघर्ष से ही परिवर्तन आता है। समाजवादी विचारधारा ही सच्चे अर्थों में न्याय, समानता और भाईचारे की नींव रखती है। उन्होंने कहा कि नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। जिसमें समानता, न्याय, और धर्मनिरपेक्षता को विशेष महत्व था। उनकी विरासत हर उस नौजवान के लिए प्रेरणा है। जो अन्याय के खिलाफ खड़ा है। हर उस किसान के लिए प्रेरणा है जो अपने पसीने से देश को सींचता है। हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो समाजवादी झंडा ऊंचा रखने का संकल्प लिए है। श्री यादव ने कहा कि जब देश में नफरत और छल की राजनीति फैलाने की कोशिशें हो रही हैं। तब नेताजी का दिखाया रास्ता और उनकी विचारधारा ही हमें एकता, समानता और भाईचारे की ओर ले जा सकती है।
हम सब उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और उनके सपनों का न्यायपूर्ण, समतामूलक भारत बनाएं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, सलाउद्दीन अंसारी, श्यामला सरोज, कामिल अंसारी, राजेंद्र दुबे, संतोष यादव, डॉ.सरिता बिंद, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, रामयज्ञ पाल, कंचन सोनकर, रामचंद्र यादव, जमील अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।