उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
23/06/2025
गीतों व नृत्य के जरिए लता जी एवं शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि
लखनऊ, उजाला सिटी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आज शाम बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह गोमती नगर लखनऊ में आयोजित ' तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे ' कार्यक्रम में अनेक विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिला।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं पद्म भूषण शारदा सिन्हा की स्मृति में आयोजित ' तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे ' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एम.एल.सी पवन सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह और लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने पं. राम मोहन महाराज (कथक गुरू), डॉ हरिओम, डॉ० सीमा भारद्वाज (शास्त्रीय- सुगम गायिका), पं. रामेश्वर प्रसाद मिश्र (शास्त्रीय गायक), डॉ. सृष्टि माथुर (विभागाध्यक्ष शास्त्रीय गायन भातखण्डे), तरूण राज ( पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी), इस्माइल मैन सर्वेश अस्थाना (हास्य कवि) और शेख मोहम्मद इब्राहिम (तबला वादक) को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर चौथे उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरा त्रिपाठी ने गणेश वंदना पर भाव नृत्य से किया। विघ्न विनाशक के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त नीतू शर्मा, सविता कनौजिया, सीमा राय, कल्पना, खुशबू,
नीरज, आभा श्रीवास्तव, निशा, शालिनी, पूजा पांडे,
अल्का ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के पश्चात रितिका सक्सेना, सुनीता गुप्ता, रेखा चौधरी, मोहिनी ढपोला,
उषा तिवारी, भारती सिंह, कल्पना त्रिपाठी और कुसुम पांडे ने हाय शरमाउं किस किस को बताऊं गीत पर नृत्य की मोहक छटा बिखेरी। इसी क्रम में स्वरा त्रिपाठी, जानवी गुप्ता,अधिरा यादव, अदिति गौतम, गिरीश कुमारी, उषा सिंह, आराध्या यादव, आलिया खान, अविरल, तनिष्का, भव्या, अनुकृति, वैष्णवी,
आव्या, ईशान्वी, मिस्टी केसरवानी, जिया, आकांक्षा,
कृतिका और ऐश्वर्या ने छाप तिलक सब पर दिलकश नृत्य की प्रस्तुति दी।
संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में अमोदिता, आध्या भट्टाचार्य, रिद्धिमा कश्यप, आरनी दिनेश, मयंक, प्रजवी, आद्या सिंह, अनुप्रिया शुक्ला, भव्या अस्थाना, अनय, अद्विता प्रताप सिंह, कृष्णा, अरनव सिंह, शाश्वत एवं केसर ने ए काश किसी दिवाने को गीत पर सम्मोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की कंजूस तालियां बटोरी। इस अवसर पर फिल्म प्रभुनाथ राय, उस्ताद युगान्तर सिंदूर, पं. राज खुशीराम और फिल्म अभिनेता संदीप यादव, डॉ राजेश कुमार यूनियन बैंक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष पंडित और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव ने दिया।