उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
30/08/2026
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. यूपी काडर की IAS दिव्या मित्तल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. कई जिलों की डीएम रहीं दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं. इस पोस्ट पर आने से दिव्या मित्तल देवरिया की जिलाधिकारी थी. IAS दिव्या ने त्यागपत्र देने के बाद एक सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट लिखा है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा?
X पर पोस्ट करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा, "आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है. साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था. दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी. पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था. मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर. वो कर्ज़ चुकाना था. चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों. सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला."