भदोही ताइक्वांडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 24 बच्चों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक

रिपोर्टर - के के उपाध्याय 

भदोही,उजाला सिटी। जनपद भदोही के ताइक्वांडो एसोसिएशन संघ के सचिव सत्यम शुक्ल जी जो जनपद भदोही अंतर्गत स्पोर्ट जगत में ताइक्वांडो को बहुत ऊपर ले जाना चाहते है जिनमें की वो अपने संस्थान में बच्चों को ताइक्वांडो की हर बारीक से बारीक टेक्नीक को अपने बच्चों में भरना चाहते जिसके लिए वो सतत प्रयासरत रहते हुए अपने बच्चों से कड़ी मेहनत कराने के साथ जहां भी प्रतियोगिता का आयोजन होता है बच्चों को लेकर प्रतिभाग कराते रहते है इसी क्रम में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेंट्राफेसिस पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन था जिसमें शुक्ल जी अपने संस्थान से कुल चौबीस बच्चों को लेकर गए थे जिसमें अठारह बच्चे फ्रेशर्स थे और छ बच्चे रेगुलर थे बताते चले कुल फ्रेशर्स बच्चों में नौ बच्चे गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक जीते और नौ बच्चे सिल्वर मेडल रजत पदक जीते और रेगुलर के छ बच्चों में दो बच्चे गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक जीते दो बच्चे सिल्वर रजत पदक जीते और दो बच्चे ब्रॉन्ज मेडल कांस्य पदक जीते और एक ट्रॉफी भी जीते शुक्ल जी का मानना है कि हमारे एकेडमी के बच्चों द्वारा हमारे जिले का नाम ताइक्वांडो स्पोर्ट जगत में राष्ट्रीय v अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाय फिर हमारी मेहनत सार्थक होगी और हमारे अंतर्मन को यह महसूस होगा कि हम अपने देश के मान सम्मान में कुछ मेरे द्वारा प्रबलता प्रदान की गई