उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
28/02/2026
DJ Crystal की धुनों और Anshuman & Band की लाइव परफॉर्मेंस से झूमा द अवियान।
त्योहारों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से मनाने की नई मिसाल बना ‘रंग बरसे 2.0’।
लखनऊ,उजाला सिटी। होली के अवसर पर द अवियान में आयोजित ‘रंग बरसे 2.0’ कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों को एक प्रीमियम और यादगार होली अनुभव प्रदान किया। यह कार्यक्रम केवल रंगों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि संगीत, मनोरंजन और उमंग से भरपूर एक संपूर्ण फेस्टिव एक्सपीरियंस के रूप में सामने आया।
आयोजन के दौरान जीवंत और स्किन-फ्रेंडली ऑर्गेनिक रंगों के साथ सुरक्षित वातावरण में होली खेली गई। लाइव म्यूज़िक और पावर-पैक्ड प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। Anshuman and Band की दमदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे, वहीं DJ Crystal की हाई-एनर्जी बीट्स पर युवाओं ने जमकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन Anchor Sanjana ने अपने प्रभावशाली और आकर्षक अंदाज़ में किया, जिसने पूरे आयोजन में जोश बनाए रखा।
The Aviyaan Parivar के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि,
“‘रंग बरसे 2.0’ का उद्देश्य लखनऊ के लोगों को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रीमियम होली अनुभव देना था। हमें खुशी है कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने इसे भरपूर सराहा। हमने गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता दी, जिससे सभी अतिथि निश्चिंत होकर उत्सव का आनंद ले सके वहीं असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज (एफएंडबी) मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने कहा कि,
“कार्यक्रम के दौरान फूड और बेवरेज की विशेष एवं स्वच्छ व्यवस्था की गई थी। होली के अवसर को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यंजन और पेय पदार्थ तैयार किए गए, जिन्हें मेहमानों ने काफी पसंद किया। यह हमारे लिए संतोष की बात है कि आयोजन हर दृष्टि से सफल रहा।”
‘रंग बरसे 2.0’ में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। यह आयोजन लखनऊ में बढ़ती प्रीमियम इवेंट संस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा। द अवियान द्वारा आयोजित यह उत्सव शहर के होली आयोजनों में एक खास पहचान बनाने में सफल रहा और आने वाले समय में ऐसे और भव्य आयोजनों की संभावनाओं को मजबूत करता नजर आया।