दो दिवसीय इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स -2026 शुरू

ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने सीखी हिप सर्जरी के लिए आधुनिक सर्जिकल तकनीक 

 

लखनऊ,उजाला सिटी। जॉइंट केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज से हयात रीजेंसी, लखनऊ में हिप सर्जरी के लिए दो दिवसीय इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स- 2026 शुरू हुआ।

इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स के समन्वयक और मशहूर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सौरव शुक्ला ने पाठ्यक्रम के शुभारंभ पर एक पत्रकार वार्ता में बताया कि इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स 2026 का उद्देश्य ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में लेटेस्ट सर्जिकल टेक्नीक, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और एकेडमिक एक्सीलेंस को बढ़ावा देना है।

डॉ. सौरव शुक्ला ने कहा कि दो दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम में मॉडर्न सर्जिकल टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। उन्होंने आगे बताया कि जॉइंट केयर फाउंडेशन ने इस प्रोग्राम के दौरान इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स फेलोशिप देने का फैसला किया है। भारत और विदेश के 80 से ज़्यादा ऑर्थोपेडिक सर्जन इस कोर्स में हिस्सा ले रहें हैं और उन्हें जाने-माने नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा। उन्होने बताया कि इस पाठयक्रम में जाने-माने फैकल्टी कंट्रीब्यूटर के तौर पर सुनील दाश, बेल्जियम से डॉ. फ्रांज जे. वंदेपुट्टे, दिल्ली से प्रो. राजेश मल्होत्रा, पुणे से डॉ. महेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान दिल्ली से डॉ. विजय कुमार, अहमदाबाद से डॉ. कार्तिक पटेल, हैदराबाद से डॉ. कृष्ण किरण, और बेंगलुरु से डॉ. नारायण हुल्से, 20 राज्यों से डेलीगेट्स शामिल हैं। अमेरिका से डॉ. अनय पटेल और इजरायल से डॉक्टर नवीन गरेब ने वर्चुअल भाग लिया।  

पाठ्यक्रम के बारे में बात करते हुए डॉ. सौरव शुक्ला ने कहा कि यह कोर्स हिप सर्जरी के लिए एक हाई-लेवल स्किल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म देगा। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन पूरे भारत में हिप सर्जरी को आगे बढ़ाने के लिए एक मज़बूत एकेडमिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर रहा है। 

उन्होंने बताया कि यह कोर्स हिप सर्जरी के लिए एक हाई लेवल रिस्क डेवलपमेंट प्लेटफार्म देगा। उन्होंने कहा आज रोबोटिक सर्जरी से एक्यूरेसी सटीक होती है इसमें बगैर खून निकले बिना ज्यादा काटपीट के आसान सर्जरी हो जाती है।